अनुच्‍छेद 370 पर इमरान खान का नया यू टर्न

इस्‍लामाबाद। एक बार फिर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ किसी औपचारिक बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया है। सऊदी अरब से लौटने के बाद मंगलवार को इमरान ने कहा कि भारत जब तक 5 अगस्तए 2019 को कश्मीर में उठाए गए कदमों को वापस नहीं लेता तब तक उससे किसी तरह की बातचीत संभव नहीं है। इमरान ने पश्चिमी देशों पर मानवाधिकार मामलों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। इमरान ने यह बात ऐसे समय कही है जब उनके विदेश मंत्री ने हाल में कहा था कि पाकिस्‍तान को कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 से कोई मतलब नहीं है। यह भारत का आतंरिक मामला है। इमरान के इस बयान के साथ पाकिस्‍तान की कथनी और करनी में एक बार बार फिर फर्क नजर आया है।
सोमवार को सऊदी अरब की तीन दिन के दौरे से लौटने के बाद इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्‍तानी आवाम को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में इमरान ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सऊदी अरब ने हमें हाल ही में दिवालिया होने से बचाया था। अपने संबोधन में उन्‍होंने कश्‍मीर का मुद्दा भी उठाया है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने सऊदी दौरे पर पाकिस्तानी कम्युनिटी के प्रोग्राम के दौरान कहा था कि अर्थव्‍यवस्‍था के लिहाज से पाकिस्तान की हालत बेहद खराब थी। उन्‍होंने कहा कि हम इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। आपको याद रखना होगा कि कुछ महीने पहले हम दिवालिया यानी डिफॉल्टर होने की कगार पर थे। तब सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने हमारी मदद की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.