म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे का निधन

यांगून। म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे का गुरुवार सुबह राजधानी ने नेपी ताव में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद (एनडीएससी) ने बताया कि श्री स्वे को एक साल पहले पार्किंसन रोग और अन्य संबंधित तंत्रिका संबंधी समस्याएं सामने आईं थीं। उनका सिंगापुर और देश के सैनिक अस्पताल कराया गया लेकिन जुलाई 2025 में उनकी हालत बिगड़ना प्रारंभ हो गया। वह जुलाई 2024 से चिकित्सा अवकाश पर थे और तब से उन्होंने अपना कार्यभार वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग को सौंप दिया था।
श्री स्वे का जन्म 1951 में मांडले में हुआ था। उन्होंने 1971 में सेना में प्रवेश किया और कई सैन्य पदों पर कार्य किया। साल 2021 में राष्ट्रपति यू विन म्यिंट की गिरफ्तारी के बाद यू म्यिंट स्वे कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। इसके बाद, यू म्यिंट स्वे ने आपातकाल की घोषणा कर दी और राज्य की सत्ता रक्षा सेवाओं के कमांडर.इन.चीफ मिन आंग ह्लाइंग को हस्तांतरित कर दी गई ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.