लोगों ने ली “नशा मुक्त भारत” की शपथ

नई दिल्ली। फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के79वें संस्करण पर रविवार सुबह 5.30 बजे से ही 800 से अधिक प्रतिभागी मशहूर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया कैंपस में पूरे जोश के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर बच्चे, युवा, बुज़ुर्ग, साइकिल चालक और फिटनेस के शौकीन लोग एक साथ खड़े होकर “नशा मुक्त भारत” की शपथ ली। उन्होंने स्वस्थ, नशा.मुक्त जीवन जीने और ड्रग.फ्री भारत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
सुबह के कार्यक्रम में पांच किलोमीटर की साइकिलिंग रैली मुख्य आकर्षण रही। इसमें प्रतिभागियों ने एक साथ साइकिल चलाई और यह संदेश दिया कि खेल और फिटनेस समाज, खासकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाने और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने का सबसे मजबूत जरिया हैं। कार्यक्रम के दौरान फिटनेस मॉडल और फिट इंडिया एंबेसडर किरण छिल्लर को सम्मानित किया गया। उन्होंने नागरिकों से फिटनेस को जीवन भर का संकल्प बनाने का आह्वान किया। हरियाणा की रहने वाली मॉडल ने कहा कि फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल ने हमेशा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया है। हमें इसका पालन करना चाहिए और अच्छी सेहत को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.