डांस प्रतियोगिता : फाइनल राउंड के लिए किया प्रोत्साहित

नई दिल्ली। गरिमा श्री को-ऑपरेटिव (अर्बन) थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड ने डांस प्रतियोगिता के टॉप पांच प्रतिभागियों को आमंत्रित कर सभी को पुरस्कार के रूप में एक महीने की डांस क्लास के लिए पैसे देने के साथ ही प्रमाणचत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही इन्हें फाइनल राउंड के लिए प्रोत्साहित किया गया। इन टॉप प्रतिभागियों में याशिका,  हर्ष सिंह,  उर्वशी सिंह,  वंशिका नस्वा, इश्मित शामिल हैं।

 विदित हो कि गरिमा श्री को-ऑपरेटिव (अर्बन) थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी द्वारा 14 फरवरी 2021 को इस डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था। इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखा गया था और बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला को प्रदर्शित किया था।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.