बिहार खेल सम्मान समारोह का आयोजन आज

पटना। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गुरुवार को खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 361 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय व दिव्यांग खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चार प्रशिक्षकों को भी सम्मान दिया जाएगा। जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को शूटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय श्रेणी में सम्मान मिलेगा।
खेल सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जाएगा। बिहार के 11 खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय जबकि 350 खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय व दिव्यांग श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। विभाग ने सभी सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों की सूची जारी कर दी है।सम्मानित होने वाले सभी खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों के लिए निबंधन कराना अनिवार्य है। इसके लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से पाटलिपुत्र खेल परिसरए कंकड़बाग स्थित कार्यालय में निबंधन शुरू हो जाएगा। सभी को दो रंगीन तस्वीर और मूल प्रमाण पत्र व परिचय पत्र के साथ आना होगा। सम्मान समारोह दिन में 11 बजे से शुरू होगा।लखीसराय के ताइक्वांडो खिलाड़ी रंजीत कुमार, पटना की रग्बी खिलाड़ी स्वीटी कुमारी, नालंदा की रग्बी खिलाड़ी श्वेता साही, हैंडबॉल में नवादा की खुशबू, मैरवा की खुशबू व असांव की खुशबू कुमारी, कराटे में पटना के रोहन राज, अनन्या आनंद, अदिति प्रकाश को सामान्य वर्ग में सम्मानित किया जाएगा। जमुई के पारा एथलीट शैलेश कुमार को दिव्यांग श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।सामान्य वर्ग में कबड्डी के भवेश कुमार, तीरंदाजी के नीरज कुमार सिंह व रग्बी के मुकेश कुमार सिंह को सम्मान मिलेगा। दिव्यांग वर्ग में पैरा एथलीट कोच संदीप कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
