योगी आदित्यनाथ फिर बनेंगे यूपी के सीएम : सचिन पंडित

नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ फिर बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री। इस बात का दावा किया है महाराष्ट्र के बदलापूर निवासी सचिन पंडित ने। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक तेजस्वी पुरूष हैं और उनकी कुंडली बताती है कि गुरू चंद्र का राजयोग बन रहा है इस वजह से केतु महाराज के आशिर्वाद से उन्हे दूसरी वार यानि 2022 में फिर मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। श्री सचिन ने बताया कि इसके अलावा यूपी की जनता भी इस बात से सहमत है कि इनके शासनकाल में उत्तरप्रदेश का समुचित विकास के साथ ही वहां जो एक तरह से जंगलराज चल रहा था उसका खात्मा हुआ है। कानून व्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है साथ ही योगी आदित्यनाथ के उपर संतों का भी आशिर्वाद भी प्राप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.