फिल्ममेकर सावन कुमार का निधन

सौतन, सौतन की बेटी,  सनम बेवफा,  बेवफा से वफा जैसी कई फिल्मों को निर्देशित करनेवाले सावन कुमार का निधन 86 साल की उम्र में हो गया। सावन की हालत पिछले कई दिनों से नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गयाए जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सावन कुमार का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।
सावन के स्पोक्सपर्सन और भतीजे नवीन कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से उनकी मौत हो गई। पिछले दो दिनों से धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नवीन ने कहा कि उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी थी। परिवार ने निमोनिया समझकर उन्हें भर्ती करवाया था, लेकिन उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।
सावन कुमार के निधन पर सलमान खान ने शोक जताया है। सलमान ने सावन के निर्देशन में बनी फिल्म सनम बेवफा में काम किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा.आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय सावन जी। हमेशा आपको प्यार किया और आपकी इज्जत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.