जल्द विवाह के लिए घर में लगाएं पियोनिया के फूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि शादी नहीं हो पा रही है या किसी कारण से टलती जा रही है, तो घर में पियोनिया के फूल का पौधा लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यदि घर में किसी लड़के या फिर लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो ड्राइंग रूम में पियोनिया की पेंटिंग या फिर फूल लगाएं। वहीं जब शादी हो जाए, तो पौधे या पेंटिंग किसी को गिफ्ट कर दें। सुखी जीवन के लिए पियोनिया के पौधे को घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में प्रसन्नता का वास होगा। इसके अलावा यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी बड़ी बात वाद विवाद तक पहुंच जाती हैं तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर लगाएं क्योंकि इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.