चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता का भूकंप

21 लोगों की मौत, कई घायल

बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार दोपहर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 21 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। इसकी गहराई 16 किमी तक थी। शहर से कुछ दूर लैंडस्लाइड भी हुआ। इसमें भी कई लोग घर गिरने से घायल हो गए। भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी से करीब 40 किमी दूर था। भूकंप के झटके सिचुआन की राजधानी चेंगदू में भी महसूस किए गए। राजधानी भूकंप केंद्र से 226 किमी दूर है।
चीन में 26 जून 2022 में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 14 घायल थे। बाद में लैंडस्लाइड भी हुआ था। चीन में 2008 में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप सिचुआन में आया था। इसमें करीब 90 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 2003 में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें करीब 268 लोग मारे गए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.