सनी देओल की फिल्म “चुप” का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सनी देओल लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म “चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट” से अपने एंग्री यंग मैन के अंदाज में वापसी करने वाले सनी ने पिछले दिनों इसका मोशन पोस्टर जारी किया था। मोशन पोस्टर को मिले रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि सनी के प्रशंसकों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आने वाला है। पोस्टर रिलीज के बाद दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर आज यानी 5 सितम्बर को सनी देओल और दुलकर सलमान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। “चुपर- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट” का यह ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है।
फिल्म के पोस्टर, नाम और आज जारी हुए ट्रेलर से साफ पता लगा रहा है कि चुप एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म में सनी देओल एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं जो एक सनकी साइकोपैथ किलर की तलाश कर रहा है। बॉलीवुड को कई सफल और बेहतरीन तरीके से बुनी फिल्में देने वाले आर.ण्बाल्की इस बार एक रोमांचक कहानी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। “चुप” रिवेंज ऑफ द आर्टिस्श् की कहानी एक आर्टिस्टिक टेस्ट रखने वाले कातिल और उसकी तलाश में जमीन आसमान एक कर देने वाले पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है।
