कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर

कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। पहले उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उनकी झोली में एक के बाद एक फिल्में आती जा रही हैं। कुछ समय पहले तक अभिनेता कृति सेनन के साथ शहजादा की शूटिंग में बिजी थे। हाल ही में उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसके बारे में अपडेट दिया था। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन हिट फ्रेंचाइजी फिल्म “आशिकी 3” का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि आशिकी. और आशिकी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं और अब “आशिकी 3” की तैयारी शुरू कर दी गई है।
“आशिकी 3” में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है। “आशिकी 3” का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। “आशिकी 3” को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं कि आशिकी एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। “आशिकी 3” में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.