पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराया

शारजाह। एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 129 रन बनाए थे। इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने आखिरी ओवर के दूसरी गेंद पर 9 विकेट खोकर 131 रन बना लिए।
शादाब खान ने 36, इफ्तिखार अहमद ने 30 और मोहम्मद रिजवान ने 20 रन बनाए। नसीम शाह चार गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के लिए फजहलहक फारूकी और फरीद अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा राशिद खान को भी दो विकेट मिला।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार 2 छक्का लगाकर पूरा मैच ही पलट दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए छह गेंद पर 11 रन चाहिए थे। उन्होंने फजहलहक फारूकी की शुरुआती दो गेदों पर छक्का लगाया और मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ भारत का एशिया कप के फाइनल में पहुंचने का सपना खत्म हो गया है। अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के लिए खिलाफ गुरुवार को सिर्फ औपचारिक मैच खेलेगा। इसी के साथ अब एशिया कप का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.