दिसंबर में रिलीज होगी तुषार कपूर की “मारीच”

मुंबई।  अभिनेता तुषार कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “मारीच”  को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से उन्होंने अपनी इस फिल्म का एलान किया है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। एक्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार कपूर की यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। तुषार कपूर के अलावा फिल्म में नसीरूद्दीन शाह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि बतौर प्रोड्यूसर यह तुषार कपूर की दूसरी फिल्म है।

     इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाथर कर रहे हैं और फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है। इस फिल्म में तुषार कपूर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर तुषार कपूर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है  फिल्म कई वजहों से मेरे दिल के बेहद करीब है। “लक्ष्मी”  के बाद “मारीच” बतौर प्रोड्यूसर मेरी दूसरी फिल्म है। काफी लंबे वक्त बाद मैं नसीरुद्धीन शाह साहब के साथ काम करने जा रहा हूं। तुषार कपूर ने कहा फिल्म को करते हुए अलग-अलग पड़ाव पर मुझे कई तरह की चुनौतियां मिलीं। मैंने पहले जितनी भी फिल्में की हैं, यह उन सबसे अलग है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा नया शेड पसंद आएगा। इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। बता दें कि यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तुषार कपूर जहां इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे, वहीं नसीरुद्दीन शाह फिल्म में एक कैथोलिक पादरी के अवतार में नजर आएंगे। “मारीच” का निर्माण एनएच स्टूडियोज और तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.