भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी 20 मैच 20 से
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी 20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला को मोहाली में खेला जाएगा जिसके लिए गुरूवार को एरोन फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम मोहाली पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। वहीं भारतीय टीम भी मोहाली पहुंच चुकी है।
इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। इनके पास अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने का मौका होगा। साथ ही मोहम्मद शमी ने आखिरी बार टी 20 विश्व कप 2021 में भारत के लिए टी 20 खेला था। इसके अलावाए टी 20 विश्व कप के लिए अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं केएल राहुल के फॉर्म पर भी सबकी नजर होगी क्योंकि उन्हें भी अभी फॉर्म में आना बाकी है।
