सुखमयी जीवन के लिए सरलतम वास्तु ज्ञान

इस भागदौड़ भरी जिंदगी को सुखमय बनाने के 10 सरल उपाय पाठकों के लिए प्रस्तुत है :–
बैठते वक्त उत्तर या पूर्व दिशा में मुख करके बैठें।
गिलास में पानी लेकर उसमें थोड़ी हल्दी डालकर आम या पान के पत्ते से इस पानी का घर में छिड़काव करें।
घर प्रवेश द्वार के पर्दे में घुंघरू बांधना शुभ है।
घर में कभी भी टूटा कांच नहीं रखें।
टीवी के कांच एवं दर्पण की परछाई बेडरूम में नहीं पड़नी चाहिए।
एक बाल्टी पानी में 5 चम्मच नमक डालकर घर में पोंछा करें।
डायनिंग टेबल गोल आकार की नहीं होना चाहिए।
आधा किलो फिटकरी ड्राइंग रूम में रखें।
हनुमानजी का आशीर्वाद देते मुद्रा वाला फोटो उत्तर दिशा में लगाएं।
प्रवेश द्वार के ऊपर अंदर तथा बाहर गणेशजी की फोटो लगाएं।
