फिल्मों के निर्माण मे अधिक व्यस्त हैं आमिर खान

मुंबई। आमिर इन दिनों फिल्म निर्माण में अधिक व्यस्त हैं। वह फिल्म लाहौर 1947 में स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। इसके अलावा आमिर तीन अन्य फिल्मों का भी निर्माण कर रहे हैं। सितारे जमीन पर आमि खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी पैरालंपिक खेलों पर केंद्रित है। इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म प्रीतम प्यारे का निर्माण भी आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में आमिर पांच मिनट के कैमियो में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म हैप्पी पटेल में वीर दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.