अमेरिका में तूफान हेलेन ने मचायी तबाही
200 से अधिक लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता
न्यूयॉर्क । तूफान हेलेन ने दक्षिण.पूर्वी अमेरिकी राज्यों में भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई है।
एनबीसी न्यूज के अनुसार एक सप्ताह पहले फ्लोरिडा में तूफान हेलेन के दस्तक देने के बाद से छह राज्यों में कम से कम 204 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और लगभग दस लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। तूफान से तबाह उत्तरी कैरोलिना में कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई। खास तौर परए पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना में स्थित बनकॉम्बे काउंटी में 61 लोगों की मौत हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकड़ों सड़कें बंद हैं जिससे बुरी तरह प्रभावित लोगों तक मदद भेजने की कोशिश में बाधा आ रही है। खच्चरों और निजी स्वामित्व वाले हेलीकॉप्टरों सहित कई तरीकों से सहायता वितरित करने में मदद कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को तूफान हेलेन से प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए 1,000 से ज्यादा सैनिकों को तुरंत तैनात करने का फैसला किया।
