स्पेन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हुयी

मैड्रिड। स्पेन में बाढ़ और मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है जबकि 78 लोग लापता हैं। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री पुएंते ने सोशल मीडिया पर कहा कि वेलेंसिया में 215,  कैस्टिले-ला-मंचा में 7,  लेटूर में 6 और मीरा में 1, और अंडालूसिया में 1 सहित कुल 223 लोग मारे गए। मृतकों में से 48 की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है। अक्टूबर के अंत में भारी बारिश ने स्पेन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया। देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से जहां मौसम के खतरे का स्तर अधिकतम तक बढ़ा दिया गया था विशेष रूप से अधिक प्रभावित हुए। प्राकृतिक आपदाओं ने पूर्वी स्पेन के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र वालेंसिया में सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.