उम्र मेरे लिए कोई मुद्दा नहीं है : मेसी
डलास। लियोनेल मेसी ने कहा है कि अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के बाद भी वह अपनी उम्र के बारे में नहीं सोच रहे हैं। डलास में ऑस्ट्रिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 2-0 से जीत के दौरानए मेसी ने पहले हाफ में गोल करके मिरोस्लाव क्लोज़ के 16 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने स्टॉपेज टाइम में एक और गोल किया, जिससे टूर्नामेंट में उनके करियर के गोलों की संख्या 18 हो गई।
मेसी ने पत्रकारों से कहा कि मैं अपनी उम्र के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं कर रहा हूं। मेरा पूरा ध्यान बस फिट रहने पर है। मैं शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूँ, और शायद इसीलिए मैं बेहतर खेल रहा हूं।
