कानूनी पचड़े में फंस गई जॉली एलएलबी- 3

मुंबई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म “जॉली एलएलबी.-3”  में वकील बने हैं मगर अब इसके लिए उन्हें रियल लाइफ में भी कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ सकता है। उनपर अपनी फिल्म के ज़रिए वकीलों और जजों का अपमान करने का आरोप लगा है। इस कारण पुणे की एक सिविल कोर्ट ने दोनों एक्टर्स को समन भेज दिया है।
12 अगस्त को फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था। इसमें दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) की कोर्ट में एक.दूसरे से भिड़ जाते हैं। इस दौरान बकझक से लेकर हाथापाई तकए सब हो जाती है। ये देखकर रियल लाइफ के दो वकील ऑफेंड हो गए। दरअसल, पुणे में रहने वाले एडवोकेट वाजेद खान (बिडकर) और गणेश म्हसके ने एक याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर एक्टर्स और मेकर्स ने वकीलों के पेशे का मजाक उड़ाया है। ऐसा करने के लिए उन्होंने भद्दे ह्यूमर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इन वकीलों ने फिल्म और मेकर्स पर कई अन्य आरोप भी लगाए। अक्षय और अरशद ने वकीलों वाला बैंड पहनकर फिल्म का प्रमोशन किया था।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनके ऐसा करने से वकालत के पेशे को ठेस पहुंची है। वाजेद खान के अनुसार, इस फिल्म में वकील, जजों को “मामू”  कहकर सम्बोधित करते हैं। ये न्यायपालिका का अपमान है। इसके अलावा, फिल्म में वकीलों को कोर्ट में ऐसे बहस करते दिखाया गया है जैसे किसी घर का झगड़ा हो। भले ही ये मज़ाक के तौर पर दिखाया गया हो लेकिन ये पूरे वकील समुदाय के लिए अपमानजनक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जूनियर डिवीजन सिविल जज जेजी पवार ने दोनों एक्टर्स और मेकर्स को समन भेजा है। उन्हें 28 अगस्त को पुणे सिविल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। बता दें कि जॉली एलएलबी -3 को सुभाष कपूर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। अक्षय, अरशद और सौरभ शुक्ला के अलावा इसमें अमृता राव और हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये इस साल रिलीज हुई अक्षय की पांचवीं फिल्म होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.