फिल्म “नाग रानी का त्याग” का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार की आने वाली भोजपुरी फिल्म “नाग रानी का त्याग” का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
आर्कवर्क्स चैनल एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म “नाग रानी का त्याग” के फर्स्ट लुक के पोस्टर में जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित नाग रानी के रूप में नजर आ रही हैं। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक विष्णु शंकर बेलु हैं। इस फिल्म के स्टार कास्ट में ऋचा दीक्षित,  आशीष सिंह,  विष्णु शंकर बेलू,  त्रिपुरारी यादव,  देवेन्द्र पाठक, परित जानवी, उमर, परी सिंघानिया,  रितु पांडे,  रीमा सिंह,  रानी शर्मा,  संजीव मिश्रा,  हीरालाल यादव,  आशीष यादव,  रजनीश सिंह,  अजय सिंह, खुशी मौर्य, बंधु खन्ना, रानी जयसवाल, जानवी सिंह शामिल है। लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा,  डीओपी हरेश सावंत,  संगीतकार साजन मिश्रा, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल,  एक्शन हीरा लाल यादव,  कला निर्देशक शेरा हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.