फेफड़ों को मजबूत बनाने में रामबाण है त्रिकोणासन

कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा नुकसान हमारे फेफड़ों को पहुंचाता है। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ के योगाचार्य रोशन लाल बताते हैं कि फेफड़ों की मजबूती के लिए हमें रोज त्रिकोणासन करना चाहिए। इसके अभ्यास से हमारे फेफड़े मजबूत होंगे। कोरोना संक्रमित लोगों को नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए। इससे उन्हें लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह आसन मन को संतुलित करने में भी सहायक है।
त्रिकोणासन करने की विधि :  दोनों पैरों के बीच 2-3 फुट का फासला छोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। दाएं पैर को दाई और मोड़कर रखें। अपने कंधों की ऊंचाई तक दोनों हाथों को बगल में फैलाएं। अब श्वास ले और दाई और झुके। झुकते समय नजर सामने रखें। दाएं हाथ से दाएं पैर को छुने की कोशिश करें। बायां हाथ सीधा आकाश की ओर रखें और नजर बाएं हाथ की उंगलियों की ओर रखें। अब वापस सीधी अवस्था में लौटकर दूसरी और भी हाथ बदलकर यह अभ्यास करें। ऐसा कम से कम 20 बार करे।
त्रिकोणासन के लाभ :  यह आसन पाचन तंत्र को ठीक करता है। शरीर को सुडौल करता करता है। चिंता, तनाव, कमर और पीठ का दर्द गायब हो जाता है। मोटापा कम करने में सहायक है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है।शरीर को संतुलित करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.