आखिर रोज सुबह खाली पेट क्यों पीएं एलोवेरा जूस ?

आप जो कुछ भी सुबह खाते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसके बाद आप जो भोजन करेंगे वह अच्छी तरह पच जाएगा। इसलिए सुबह आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिएए जो स्वस्थ हों, पोषण और विटामिन से भरपूर हों और हमें पूरे दिन हाइड्रेटेड रखें। इसलिए खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करें!
एलोवेरा भारत में आमतौर पर आसानी से मिल जाता है। यह मूलत : गाढ़े द्रव्य से भरा होता है जिसका उपयोग प्राचीन काल से औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है। ये घाव भरने और ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के कारण प्रचलित है। साथ ही जब इसका दैनिक रूप से खाली पेट सेवन किया जाता है तो यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
अच्छा पाचन तंत्र होने से आपके सभी अन्य अंगों को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद मिलती है। यह सुनिश्चित करता है कि आपका शरीर महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सक्षम है। यह गट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यदि आप अपने पाचन तंत्र का पर्याप्त ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे कब्ज और विटामिन की कमी जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। एलोवेरा में कई एंजाइम होते हैं जो पाचन प्रक्रिया की सहायता करते हैंए जिससे यह अधिक प्रभावी होता है।
एलोवेरा में पानी की मात्रा अधिक होती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप खुद को हाइड्रेट रख पाएंगे। यह आपके सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और अशुद्धियों को साफ करने में मदद करेगा। इसके अलावा आपको स्वस्थ इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की भी आवश्यकता है और एलोवेरा इसमें मददगार साबित हो सकता है। आप शायद पहले से ही जानते हैं कि विटामिन और खनिज स्वस्थ रहने और विभिन्न बीमारियों को रोकने के लिए जरूरी हैं। एलोवेरा में इन दोनों की मात्रा भरपूर है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और विटामिन सी, और ई होता है। आपकी त्वचा और बाल इस बात को दर्शाते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं। एलोवेरा आपके शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है! यह विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट में बेहद समृद्ध है जो आपकी त्वचा और बालों के लिए आवश्यक हैं। विटामिन आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ बनाते हुए मुक्त कणों का मुकाबला करेंगे। इससे न केवल आपकी त्वचा साफ और चिकनी होगी बल्कि आपके बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने से बच जाएंगे।
एलोवेरा का सेवन इसके रस या जेल के रूप में किया जाता है। आप घर पर एलोवेरा को उगा सकते हैं और इसमें मौजूद जेल का उपयोग करने के लिए इसकी पत्तियों को काट सकते हैं। हालांकि कई ब्रांड हैं जो एलोवेरा जूस बेचते हैं जो समान रूप से प्रभावी है! स्वस्थ रहने के लिए आपको हर दिन इसके केवल 2 बड़े चम्मच का सेवन करना होगा!
