भारत में नहीं दिखेगा 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण

उज्जैन। आगामी 21 सितम्बर को इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण रविवार की रात को होगा, लेकिन यह भारत में दृश्य नहीं होगा। उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। आगामी ग्रहण आंशिक होगा और अमावस्या की तिथि 21 व 22 सितम्बर को पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि आंशिक सूर्य ग्रहण का प्रारंभ 21 सितम्बर को रात 10 बजकर 59 मिनट 08 सेकंड पर होगा,  मध्य की स्थिति 22 सितम्बर को रात 1 बजकर 11 मिनट 09 सेकंड पर होगी जबकि मोक्ष 3 बजकर 23 मिनट 06 सेकंड पर होगा। इस दौरान सूर्य का लगभग 85.5 प्रतिशत भाग चंद्रमा द्वारा ढका रहेगा। कुल अवधि 4 घंटे 23 मिनट 58 सेकंड रहेगी। भारत में रात्रि होने से यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह खगोलीय घटना न्यूजीलैंड,  पूर्वी मेलानेशिया,  दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिम अंटार्कटिका से स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.