चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल

द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा

नई दिल्ली। चीन की दो दिवसीय यात्रा पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
श्री डोभाल की चीन के उपराष्ट्रपति के साथ यह मुलाकात दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25 वें दौर की वार्ता से पहले हुई।
दूतावास ने बताया कि श्री डोभाल और उपराष्ट्रपति हान ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने तथा आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। श्री डोभाल चीन के विदेश मंत्री और सीमा मामलों पर चर्चा के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग यी के साथ वार्ता के वास्ते चीन की यात्रा पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.