पीएम मोदी ने बच्चों संग मनाई रक्षा बंधन का त्योहार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन का त्योहार बच्चों के साथ मनाया और उन्होंने बच्चों से राखी भी बंधवाई। पीएम मोदी ने वहां आये बच्चों के साथ बातचीत भी की तथा रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री के आवास पर एक खास कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें कई बच्चे शामिल हुए। पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल पर इस अवसर की वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई।
इस अवसर पर पीएम मोदी बच्चों के बीच काफी सहज और खुश नजर आए। प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल की एक पोस्ट के जरिए कहा कि रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए, स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे यही कामना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.