आतंकी हमले में एक काउंसलर के साथ ही जवान शहीद


जम्मू। कश्मीर के सोपोर में   सोमवार को आतंकियों ने काउंसलरों की बैठक स्थल पर उस समय हमला कर दिया जब बैठक जारी थी। आतकियों के इस हमले में दो काउंसलरों सहित पीएसओ घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इनका इलाज किया जा रहा है। आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल पीएसओ मुश्ताक अहमद और काउंसलर रियाज अहमद के शहीद हो जाने की खबर है जबकि अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को सोपोर स्थित लोन बिल्डिंग में काउंसलरों की बैठक चल रही थी इसी दौरान वहां पर अचानक आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद आतंकी वहां से भाग निकलने में सफल हो गए। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पुलिस के एक पीएसओ ने आतंकियों की फायरिंग का जवाब देने की कोशिश की लेकिन आतंकवादियों की फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग, पुलिस और सेना के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी कर दिया है। हर वाहन की तलाशी ली जा रही है।

आतंकियों के इस हमले में एक काउंसलर रियाज अहमद और पुलिस का पीएसओ मुश्ताक अहमद शहीद हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक काउंसलर शमसुद्दीन को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार का कहना है कि सोपोर में काउंसलरों पर हुए इस आतंकी हमले में पुलिस का एकजवान और एक काउंसलर शहीद हो गया है जबकि एक अन्य काउंसलर घायल हुआ है। उसका इलाज जारी है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.