कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

नई दिल्ली। कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान यर्मकेबायेव 7 से 10 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। नुरलान येरेकबायेव को विज्ञान भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे रक्षा मंत्री ने भारतीय राजनाथ सिंह के द्विपक्षीय बैठक की। कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री के रूप में अपनी पुनर नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इसके पहले दोनों मंत्रियों ने आखिरी बार पिछले साल 05 सितम्बर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर मुलाकात की थी। उस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।
