बिहार में की जाएगी टेक्सटाइल पार्क की स्थापना : रविशंकर

 


पटना। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके लिए वे अपनी ओर से केंद्र सरकार के समक्ष प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल से भी इसके लिए प्रयास करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि केंद्रीय बजट में देश में नए टेक्सटाइल पार्क बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। श्री प्रसाद रविवार को रवींद्र भवन में पार्टी की ओर से केंद्रीयण्बजट पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट का मूल मंत्र आत्मनिर्भर भारत के आंदोलन को मजबूत करना व मूल दर्शन आशाए ऊर्जाए विश्वास और आत्म निर्भर भारत बनाने वाला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सभी गांवों के साथ ही बिहार के सभी गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। बिहार के सभी जिलों सहित देश के 602 जिलों में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने तथा देश के 102 जिलों में पोषण की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि विपक्ष इसमें कोई एक कमी हो तो बताए। कांग्रेस ने 2007 में कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग की शुरुआत की थी। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग करा रहे हैं। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वायदा किया था और आज इस पर राजनीति की जा रही है जबकि कानून में स्पष्ट है कि किसानों की जमीन को बंधक नहीं रखा जाएगा और न ही उसकी बिक्री की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.