आम बजट में आत्मनिर्भर भारत की झलक : अर्जुन मुंडा

रांची । जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय बजट को आम लोगों का अपना बजट बताया है। रविवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय बजट में समाहित मुख्य बिंदुओं की चर्चा करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि भविष्य का भारत किस तरह से निर्मित होए इसका विजन बजट में झलकता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत का बजट है। केंद्रीय मंत्री ने बजट में स्वास्थ्य एवं खुशहालीए आकांक्षी भारत के समावेशी विकासए मानव पूंजी को फिर से ऊर्जावान बनानेए नवाचार और अनुसंधान तथा न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन से जुड़े प्रावधानों की विशेष तौर पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बजट योजनाबद्ध संकल्पों का दस्तावेज है। इसमें गांवए गरीबए किसानए महिला सशक्तीकरणए युवाए बुजुर्गए कारोबारी सभी शामिल हैं। बजट में बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन के लिए बजट को 137 फीसद तक बढ़ाया गया है। गांवों की असीम संभावना को देखते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर बढ़ते हुए किसानों को डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का बजट में प्रावधान है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में शिक्षा और शोध को बढ़ावा दिया गया है। एकलव्य विद्यालयों की विशेष तौर पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में 750 एकलव्य विद्यालय जल्द बनेंगे। इस बजट में आधारभूत संरचना के निर्माण पर भी विशेष बल दिया गया है। भारत माला प्रोजेक्ट को पूरे देश का प्रोजेक्ट बनाया गया है। श्री मुंडा ने कहा कि जिस राष्ट्र की सड़क अच्छी होगीए उसकी अर्थव्यवस्था भी अच्छी होगी।
बजट में पांच ट्रिलियन की इकोनॉमी को प्राप्त करने की कोशिश जनभागीदारी के साथ पूरा करने का लक्ष्य साफ झलकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि गांव उद्यमिता के केंद्र बनें।
