भारतीय तीरंदाजी पुरुष टीम ने किया निराश

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को चौथे दिन बड़ झटका लगा है। तीरंदाजी में पुरुष की टीम को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत के अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष टीम को सोमवार को टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गये।
कोरिया के डियोक जे किम वूजिन किम और जिनयेक ओह ने भारतीय टीम को 59-54, 59-57, 56-54 से हराया। कोरियाई टीम का अभियान स्वर्ण पदक के साथ खत्म हुआ। फाइनल में उसने चीनी ताइपै को 6-0 से हराकर इन खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखा। इससे पहले मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी और जाधव की जोड़ी भी कोरियाई टीम से हारकर क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी थी। कोरियाई पुरुष टीम पहले दो सेट में पूरी लय में दिखी। उसने कुल 12 में से 10 परफेक्ट 10 जमाकर भारतीयों पर दबाव बना दिया।
टीम स्पर्धा में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अभी एकल स्पर्धा में भारत को अब भी दीपिका, अतनु दास से उम्मीदें हैं। तरुणदीप राय को अगला मुकाबला 28 जुलाई को है। राय का सामना यूक्रेन के ओलेक्सि हुनबिन से होगी जबकि उसी दिन प्रवीण जाधव का भी एकल में मुकाबला है। 28 जुलाई को ही महिला एकल में दीपिका कुमारी का भी मुकाबला है जिसपर सबकी नजरें टीकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.