जापान 8 गोल्ड के साथ टॉप पर

टोक्यो ओलंपिक 2020 के चौथे दिन भी भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत की झोली में एक भी पदक नहीं आया। पहले दिन जो मीराबाई चानू ने देश को सिल्वर जीतकर खुश होने का मौका दियाण् लेकिन उसके बाद से भारत को भी पदक नहीं मिल पाया है। इधर मेजबान जापान मेडल टैली में टॉप पर पहुंच गया है । जापान के एथलीटों ने अब तक 8 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। जापान के कुल 13 पदक हो गये हैं।
ओलंपिक पदक तालिका में अमेरिका 7 गोल्ड के साथ दूसरे नंबर पर है। अमेरिका ने अब तक 7 गोल्ड के अलावा तीन सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीते हैं। अमेरिका ने कुल 14 पदक जीत लिये हैं। ओलंपिक पदक तालिका में चीन तीसरे स्थान पर है। चीन ने अब तक 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 कांस्य के साथ कुल 18 पदक जीत लिये हैं।
