कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध अवधि बढ़ाया

टोरंटो। कनाडा ने सोमवार को कोरोना महामारी के चलते भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 सितंबर तक बढ़ा दिया है। कनाडा ने अपनी सीमाओं के भीतर कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दक्षिण एशियाई देश के स्थायी संघर्ष के बीच भारत से सीधी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध अब 21 सितंबर 2021 तक रहेगा। यह जानकारी कनाडा के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय द्वारा दी गई है। कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर भारत से कनाडा के लिए सभी सीधी कमर्शियल और निजी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

  बता दें कि इस साल पहली बार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल को लगाया गया था और इसे कई बार हटाया जा चुका है। यह पांचवीं बार है जो प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। भारत से कनाडा जाने वाली उड़ानों का प्रतिबंध 21 अगस्त को समाप्त होने वाला थाए लेकिन अब यह 21 सितंबर तक लागू रहेगा।

 गौरतलब है कि भारत में कोरोना के नए मामले 35 हजार के आसपास आ रहे हैं। रविवार को भारत में 35 हजार से अधिक नए केस मिले। यहां प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी पांच सौ के करीब है। सबसे ज्यादा बुरा हाल दक्षिण भारत राज्य केरल का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.