पटना में गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

पटना। पटना के घाटों पर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना में गांधी घाट पर गंगा नदी 13 सेंटीमीटर चढ़कर लाल निशाने से करीब 98 सेंमी ऊपर बह रही है। कुछ ऐसा ही हाल दीघा घाट पर भी है। दीघा में यह नदी 14 सेमी चढ़कर लाल निशान से 41 सेंमी ऊपर बह रही है। पटना के अतिरिक्त बक्सर में भी गंगा उफान पर है। बक्सर में गंगा सोमवार को 20 सेमी चढ़कर लाल निशान से 31 सेमी ऊपर चली गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार गंगा से ज्यादा पटना को पुनपुन नदी से समस्या है।

  पुनपुन नदी के तेवर बदलने से पटना के लिए मामूली खतरा बढ़ा है। हालांकि स्थिति को अब तक नियंत्रण में बताया जा रहा है। श्रीपालपुर में पुनपुन नदी लाल निशान से 40 सेमी  ऊपर बह रही है। बीते 24 घंटे में इस नदी का जल स्तर 41 सेमी बढ़ा है। मंगलवार तक इसके 61 सेमी और बढ़ने की आशंका है। सोन नदी मनेर में दो दिन से लाल निशान से ऊपर है। सोमवार को मनेर में यह नदी 33 सेमी लाल निशान से ऊपर रही। मंगलवार तक इसमें 15 सेमी वृद्धि की आशंका है।

 दूसरी ओर कोसी नदी का डिस्चार्ज लगातार घटा है। कोसी नदी से बराह क्षेत्र में करीब 98 हजार जबकि बराज पर 1.20 लाख क्यूसेक पानी मिल रहा है। यह नदी खगडिय़ा में अभी लाल निशान से करीब 120 सेमी ऊपर है। इधर गंडक का डिस्चार्ज वाल्मिकीनगर में बराज पर 1.19 लाख क्यूसेक है। गोपालगंज में  यह नदी लाल निशान से 40 सेमी उपर हैए जबकि गंगा नदी हाथीदह में लाल निशान से 88ए भागलपुर छह.सात सेमी और कहलगांव में करीब 91 सेमी ऊपर बताई जा रही है। गंगा नदी के जलस्तर में अमूमन सभी स्थनों पर 10.20 सेमी वृद्धि की आशंका जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.