आये हम बाराती बारात लेके का टीजर रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ की एक फिल्म आये हम बाराती बारात लेके का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोगों को शाहरुख खान की याद आ रही थी। टीजर में भगवान कृष्ण के भजन के बीच निरहुआ को अपनी राधा यानी जसविंदर कौर के लिए तड़पते दिखाया था। टीजर के बाद से भोजपुरी दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म में दिनेश और जसविंदर के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, किरण यादव, तेजबहदुर यादव, अनूप अरोड़ा, संजय महानंद और मीत अरोड़ा जैसे कई कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे। इन्हीं में से एक एक्टर संजय पांडे ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वो और को.एक्टर दिनेश लाल यादव बैठे दिखाई दे रहे हैं। संजय ने फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। एक्टर को पंजाबी लुक में देखा जा सकता है जिससे पता चल रहा है कि स्टोरी यूपी से लेकर पंजाब तक की है। बता दें कि आये हम बाराती बारात लेके में निरहुआ के अपोजिट एक्ट्रेस जसविंदर कौर हैं। ये उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है। इससे पहले वो कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ट्रेलर में ही दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी जिसके चलते ट्रेलर को यूट्यूब पर काफी अच्छा रिएक्शन मिला था।
बता दें इस फिल्म को विशाल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ का जो भी गाना या फिल्म रिलीज होता है, उसका हिट होना तय है। उनके चाहने वाले उसे सुपरहिट बना देते हैं और फिर इस फिल्म में तो हमारे निरहुआ भईया पंजाबी कुड़ी के साथ इश्क लड़ा रहे हैं तो उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसाने वाले है ही। इसके अलावा निरहुआ हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी के साथ भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है मिशन मजनूं। इसे काफी बड़े बजट की भोजपुरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सुशील वर्मा और लेखक व निर्देशक ब्रजेश मौर्या हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.