जान मारे मिठी मुस्कान हुआ रिलीज

मुंबई। भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू की गायिकी के फैंस जितने दीवाने हैं उतने ही लोग उनकी एक्टिंग को भी पसंद करते हैं। वहीं, एक्ट्रेस यामिनी सिंह को उनके अभिनय और एक्सप्रेशंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब इस जोड़ी का एक नया भोजपुरी गाना जान मारे मिठी मुस्कान यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसके वीडियो में दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के गाने जान मारे मिठी मुस्कान के वीडियो को डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे रिलीज किए जाने के महज कुछ ही घंटों में 10 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के वीडियो में दोनों कलाकारों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव कवि ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक ओम झा ने दिया है।
बता दें कि ये गाना कल्लू और यामिनी की फिल्म प्यार तो होना ही था का है। इसमें इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस कनक यादव सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, बलेश्वर सिंह और अजितेश पंडित जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसके डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री हैं और प्रोड्यूसर अमित हिंडोचा हैं। फिल्म के अन्य गानों को अरविंद अकेला कल्लू, अंतरा सिंह प्रियंका, ओम झा, अल्का झा, खुशबू तिवारी, संध्या सरगम और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके साथ ही कानू मुखर्जी कोरियोग्राफर हैं। गाने से पहले कल्लू की फिल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर वैलेंटाइन्स डे पर जारी किया गया था जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इसमें रोमांस के साथ-साथ ऐक्शन सीन भी देखने के लिए मिले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.