कैंसर को हराकर सेट पर लौटे महेश मांजरेकर

मुंबई। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। हाल में उनकी सर्जरी हुई है। महेश को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हुआ है इसी वजह से वे काम पर लौट आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारए महेश मांजरेकर अब बिग बॉस मराठी 3 को होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो के प्रोमो वीडियो में महेश मांजरेकर दिखाई दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि महेश ने इस शो के पहले दो सीजन को भी होस्ट किया था और अब उन्हें एक बार फिर से देखना दर्शकों के लिए रोमांचक होने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.