अमेजन पर खुल गया किसान स्टोर

ई.कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म अमेजन इंडिया ने गुरुवार को किसान स्टोर को लॉन्च कर दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान स्टोर का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने के साथ ही देश भर के किसानों को उनके दरवाजे पर डिलीवरी की सुविधा के साथ, किफायती कीमतों पर बीज, कृषि टूल और एसेसरीज, प्लांट प्रोटेक्शन, न्यूट्रिशन जैसी कृषि से जुड़े सामान उपलब्‍ध हो सकेंगे।
अमेजन का कहना है कि इस स्‍टोर से किसानों को सहूलियत होगी। अमेजन की ओर से जारी बयान के मुताबिक,  किसान  हिंदी,  तेलुगु,  कन्नड़,  तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में से किसी में अमेजन पर खरीदारी कर सकते हैं। किसान देश भर में मौजूद 50, 000 से​ अधिक अमेजन ईजी स्टोर्स पर भी जा सकते हैं और असिस्टेड शॉपिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। अमेजन ईजी स्टोर के ओनर किसानों को प्रोडक्ट खोजने, उनके पसंद के प्रोडक्‍ट की पहचान करने, उनका अमेजन अकाउंट बनाने, ऑर्डर देने और खरीदारी में मदद करेंगे।
अमेजन के मुताबिक,  किसान 20 से अधिक ब्रांडों के हजारों कृषि उत्पादों में से अपना पसंदीदा प्रोडक्ट चुन सकते हैं। ये प्रोडक्ट देश भर में मौजूद सैकड़ों छोटे और मझोले कारोबारियों की ओर से पेश किए जाते हैं। किसान अलग-अलग डिजिटल मोड जैसे नेट बैंकिंग, अमेजन पे और डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के साथ ही कैश ऑन डिलीवरी का पेमेंट ऑप्‍शन भी चुन सकते हैं।
इस मौके पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमेजन इंडिया की पहल डिजिटल इकोनॉमी के दौर में भारतीय किसानों को शामिल करने, कृषि उपज की प्रोडक्टिविटी बढ़ानेए लाजिस्टिक्स इंडस्‍ट्री जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराने को लेकर किसानों और खेती.किसानी से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.