हैदराबाद मेट्रो रेल लिंक प्रोजेक्ट में 500 करोड़ निवेश करेगा जीएमआर

हैदराबाद। हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑपरेट करने वाला जीएमआर ग्रुप मेट्रो रेल लिंक प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगा। यह प्रोजेक्ट 5000 करोड़ रुपये का है। तेलंगाना सरकार की ओर से ओर से शहर के अलग-अगल हिस्सों से कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए इसे प्रपोज्ड किया गया है।
जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से प्रस्तावित टैरिफ रिविजन पर जारी कंसल्टेंट पेपर के मुताबिक एयरपोर्ट ऑपरेटर 2024 तक 519.52 करोड़ रुपये क निवेश करेगा। कंसल्टेशन पेपर के मुताबिक,  मेट्रो लिंक प्रोजेक्ट की संसोधित लागत करीब 5000 करोड़ रुपये होगी, इसमें एचआइएल का कंट्रीब्यूशन 500 करोड़ रुपये होगा। यह कुल प्रोजेक्ट लागत का 10 फीसदी होगा।
तेलंगाना सरकार ने मेट्रो रेल लिंक का एक्सटेंशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों तक करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह काम हैदराबाद मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज टू के अंतर्गत होगा। राज्य सरकार ने पहले एक स्पेशल पर्पज व्हीकल. हैदराबाद एयरपोर्ट मेट्रो​ लिमिटेड का गठन किया है। यह कंपनी एयरपोर्ट मेट्रो लिंक के डेवपलमेंट, कंस्ट्रक्शन, आपरेशन और मैनेजमेंट का पूरा कामकाज देखेगी। यह प्लान्ड एयरपोर्ट मेट्रो लिंक करीब 31 किमी का हो सकता है। इसमें तीन मेट्रो स्टेशन का कंस्ट्रक्शन भी शामिल होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.