बजट सत्र का पहला चरण खत्म

नई दिल्ली। शनिवार को लोकसभा के बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया। अब आठ मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा। विदित हो कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू हुआ था। शनिवार को बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब हुआ। जम्मू.कश्मीर पुनर्गठन ;संशोधनद् विधेयक के पारित होने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे निचले सदन की बैठक स्थगित कर दी गई।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन की बैठक आठ मार्च सोमवार शाम चार बजे तक के लिए स्थगित की जाती है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यकम के तहत बजट सत्र का दूसरा चरण आठ मार्च को शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेगा।
ज्ञातव्य हो कि शुरुआती हफ्ते में कामकाज तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेसए द्रमुक सहित विपक्षी दलों के शोर-शराबे के कारण बाधित रहा था लेकिन बाद में सदन में कामकाज सुचारू ढंग से चला। इस सत्र में लोकसभा में महापत्तन प्राधिकरण विधेयक.2020, माध्यस्थम और सुलह संशोधन विधेयक.2021 और जम्मू.कश्मीर पुनर्गठन ;संशोधनद् विधेयक.2021 पारित हुआ। लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण 15 फरवरी को पूरा होना था लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बनी सहमति के आधार पर तय किया गया है कि निचले सदन में इस चरण को 13 फरवरी को ही संपन्न होगा।
