डॉलर के मुकाबले रुपये सबसे निचले स्तर पर

नई दिल्ली। रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध की भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने निचले स्तर 77 रुपये के स्तर तक जा गिरा है। अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों द्वारा रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने की खबरों पर कच्चे तेल के ताजा उछाल के बाद रुपया सोमवार को लगभग 77 डॉलर प्रति डॉलर के निचले स्तर पर जा पहुंचा है। यह लगातार चौथा सत्र था जब मुद्रा कमजोर हुई है। घरेलू करेंसी मार्केट में रुपये 76.96 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.