काबुल की मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका

20 की मौत, 40 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग जख्मी हो गये हैं। खैर खाना इलाके की मस्जिद में उस समय धमाका हुआ जब लोग मगरिब की नमाज अता कर रहे थे।
काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि काबुल के पीडी 17 में एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बल पहुंच चुके और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस धमाके में मस्जिद के इमाम मवालवी अमीर मोहम्मद काबुली भी मारे गए हैं। बम धमाके के इस मामले में 5 बच्चे रिकवर किये गये थे। घायल बच्चों में एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है। मस्जिद में हुए इन बम धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
विदित हो कि पिछले हफ्ते काबुल में एक फिदायीन हमले में तालिबान समर्थक मौलाना शेख रहिमुल्ला हक्कान की मौत हो गई थी। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। इससे पहले 8 अगस्त को काबुल के एक बाजार में हुए बम धमाके में 8 लोगों की मौत हुई थीए जबकि 22 लोग घायल हुए थे। यह धमाका शहर के पश्चिमी इलाके में हुआ जहां शिया मुस्लिम समुदाय के लोग आते थे। इस धमाके की जिम्मेदारी भी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.