गोल्ड में निवेश देगा शानदार मुनाफा !

गोल्ड में निवेश करना अभी के समय में बहुत अच्छा रहेगा। सुमित बगड़िया ने कहा कि पीली धातु के भाव में गिरावट है लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी दिखाई देगी। सोना आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगा। सुमित बगड़िया ने कहा जो निवेश के इच्छुक हैं वो गोल्ड निवेश करें, और जो पहले से ही खरीद कर रखे हैं वो अभी होल्ड करें। आने वाले समय में इसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। उन्होंने कहा है कि गोल्ड 60 हजार तक के लेवल पर पहुंच सकता है।
सुमित बगाड़िया ने कहा है कि सोन अभी 49,500 से लेकर 51,000 के रेंज में कारोबार कर रहा है, लेकिन जिस तरह देश और वैश्विक हालात बन रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि आने वाले समय में इसके भाव में इजाफा होगा। इसके अलावा देश में शादी और त्योहार का सीजन आ रहा है। यह खास मौका भी गोल्ड पर निवेश करने के लिए बेहतर है। सुमित बगड़िया ने सोने में निवेश को लेकर शार्ट  मीडियम और लांग टर्म रेंज भी दी है।
ब्रोकरेज हाउस चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगाड़िया ने गोल्ड के लिए 52000 रुपये का शार्ट टर्म टारगेट दिया है। वहीं, उन्होंने मीडियम टर्म के लिए 54,000 से लेकर 55,000 तक का टारगेट दिया है, और जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं उनके लिए सुमित बगड़िया ने 58,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक का टारगेट दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.