नवंबर में पीएम शरीफ करेंगे नए सेना प्रमुख की नियुक्ति

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नवंबर में तय समय पर एक नए सेना प्रमुख की नियुक्ति करेंगे। इसकी जानकारी पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को दी। इस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख जावेद बाजवा हैं जो 61 साल के हैं और वह 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सवाल उठाया था कि नई सरकार के चुने जाने के बाद अगले सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में सेना प्रमुख की नियुक्ति से संबंधित नीति बिल्कुल स्पष्ट है, लेकिन खान इसे विवादास्पद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान निजी फायदे के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं।
आसिफ ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस राजनीतिक जिम्मेदारी को चार बार निभाया है और पीएम शहबाज नवंबर में ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सेना प्रमुख की नियुक्ति को विवादास्पद बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और संस्थानों के लिए सेना प्रमुख की वफादारी पर किसी को कोई संदेह नहीं है। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इमरान खान अपने निजी फायदे के लिए पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। राजनीति अलग है लेकिन संस्थानों को विवादास्पद नहीं बनाया जाना चाहिए। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अलग-अलग लोगों के हालिया बयानों के बारे में बोलते हुए आसिफ ने चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.