महारानी के ताबूत की तरफ भागनेवाला व्यक्ति गिरफ्तार

लंदन। लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शव ताबूत रखा है जिसका सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। खबर है एक शख्स महारानी के ताबूत की तरफ भागा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुट रहे हैं।
लंदन पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति को यूके के पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और हिरासत में ले लिया गया है। घटना शुक्रवार की रात  को हुई और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आदमी उठा और महारानी के ताबूत की तरफ भागा। बता दें कि महारानी का ताबूत शाही मुकुट और अन्य राजचिह्न के साथ रखा गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार 16 सितंबर को रात करीब 10 बजे संसदीय और राजनयिक सुरक्षा कमान के अधिकारियों ने वेस्टमिंस्टर हॉल में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। बयान में कहा गया कि उसे लोक व्यवस्था कानून के तहत एक अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह हिरासत में है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.