तीन सौ से अधिक सीट जीत सकती है भाजपा : प्रशांत

नई दिल्ली। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार (7 अप्रैल)  को दावा किया कि बीजेपी आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीत सकती है जो केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा है।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने एक न्यूज एजेंसी से उक्त बाते कहीं। उन्होंने कहा कि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी अपनी सीटों और वोट शेयर में इजाफा करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीत सकती है जो केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा है। प्रशांत ने कहा कि तेलंगाना में वह (बीजेपी) या तो नंबर 1 या नंबर 2 पार्टी होंगी जो एक बड़ी बात है। वे निश्चित रूप से ओडिशा में भी एक बड़ी पार्टी होगी। मेरी राय में इस बात की पूरी संभावना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीतने जा रही है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्ष के पास बीजेपी के विजयरथ को रोकने की तीन मौके थे, लेकिन आलस और गलत रणनीतियों के कारण उन्होंने इन अवसरों को गवां दिया। उन्होंने बताया कि इस बार बीजेपी तमिलनाडु में डबल डिजिट में वोट शेयर पा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.