अकाली दल ने सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार

चडीगढ। शिरोमणि अकाली दल ने बैसाखी के मौके पर शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पंजाब की 13 में से सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं जिसमें गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेगढ़ साहिब,  फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट शामिल हैं।
इन उम्मीदवारों में गुरदासपुर से डा. दलजीत सिंह चीमा,  आनंदपुर साहिब से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा,  पटियाला से एन के शर्मा, अमृतसर से अनिल जोशी,  फतेहगढ साहिव से विक्रमजीत सिंह खालसा, संगरूर सेे इकवाल सिंह झुंडा और फरीदकोट से राजविदर सिंह के नाम शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.