सलमान खान के घर के बाहर फायरिग

मुबई। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार को तडके हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।वहीं इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जट गई। इस घटना के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात की। पुलिस को एक्टर की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।      विदित हो कि अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी  मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को 2023 मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। दबंग एक्टर को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.