क्रिस्टल मेज.2 मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली। 250 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम क्रिस्टल मेज.2 मिसाइल का भारत ने सफल परीक्षण किया है। इसका परीक्षण अंडमान में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मध्यम दूरी की इस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण मंगलवार को स्ट्रैटिजिक फोर्स कमांड की ओर से किया गया। यूजर लॉन्च ने कमांड की परिचालन क्षमता पर मुहर लगाई है और नई टेक्निक को मान्यता प्रदान किया है। भारतीय वायुसेना ” मेक इन इंडिया” के तहत बड़ी संख्या में इजरायली मिसाइलों को हासिल करने की योजना बना रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक अनूठी क्षमता प्रदान करती हैं।
क्रिस्टल मेज.2 मिसाइल पहले ऊपर की ओर जाती है। फिर तेज रफ्तार से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं। ये मिसाइल क्रिस्टल मेज 1 से पूरी तरह अलग है जिसे बहुत पहले भारतीय वायुसेना ने इजरायल से हासिल किया था। क्रिस्टल मेज 2, क्रिस्टल मेज-1 का विस्तारित स्टैंड-ऑफ रेंज एयर- टू-सरफेस मिसाइल है।
