लोस चुनाव : दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 24 अप्रैल से चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के नतीजे भी एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।
दूसरे चरण मे जहां मतदान होगे उनमें त्रिपुरा के त्रिपुरा पूर्व, जम्मू.कश्मीर के जम्मू लोकसभा, पश्चिम बंगाल:के दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट, असम के दर्रांग.उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव जगह के नाम शामिल हैं। इसी तरह बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद जगह के नाम शामिल हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला के अमरावती, वर्धा, यवतमाल. वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी, उत्तर प्रदेश के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा जगह के नाम शामिल हैं। इसी तरह राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा, कर्नाटक के उडुपी, चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार जगह के नाम शामिल हैं। इसी तरह केरल के कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम जगह शामिल हैं।
